फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रविवार की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एसोटेक बिल्डिंग के पीछे शिव मंदिर, छलेरा की ओर जाने वाले रास्ते पर काले रंग की बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध युवक काफी देर से खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।आरोपी की पहचान 19 वर्षीय अंगद हलदर के रूप में हुई और वह बाइक के दस्तावेज दिखाने में भी असमर्थ रहा। पुलिस की जांच में पता चला कि बाइक के संबंध में दिल्ली के न्यू अशोक नगर ईस्ट थाने में 16 मार्च 2026 को चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें