फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएनजी भरवाने रुके कार सवार के 25 लाख रुपये चोरी, बाइक सवारों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-चिटहेरा स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर 2:20 बजे की घटना, दादरी पुलिस जांच में जुटी
-सीसीटीवी फुटेज में कार सवार से बातचीत करता दिखा संदिग्ध
-दो-तीन बाइक सवारों की गतिविधियां भी कैमरे में कैद, एटीएम में कैश लोडिंग का काम करता है पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चिटहेरा के एक सीएनजी पंप पर शुक्रवार दोपहर वैगनआर कार से 25 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। कार सवार सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर रुका था। इसी दौरान कार में रखा नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर बैग चोरी करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में दो-तीन बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है।
बुलंदशहर खुर्जा निवासी अनिल कुमार एटीएम में नकदी डालने का काम करते हैं। वह शुक्रवार को खुर्जा से अपनी वैगनआर कार लेकर दादरी आए थे। यहां एक स्थान से नकदी एकत्र करने के बाद उन्हें वापस खुर्जा जाना था। दोपहर करीब 2:20 बजे वह चिटहेरा स्थित श्री रामचंद्र एंड संस पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुक गए। उस समय कार में वह अकेले थे। कार की अगली सीट पर चालक की बगल वाली कंडक्टर सीट के नीचे नकदी से भरा बैग रखा हुआ था। बैग में करीब 25 लाख रुपये और अन्य सामान था।
विज्ञापन

अनिल कुमार कार से उतरकर सीएनजी भरवाने लगे हैं। इसी दौरान कुछ संदिग्ध वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दो-तीन बाइक सवार पेट्रोल पंप पर आते दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक संदिग्ध कार सवार से बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान दूसरे व्यक्ति ने मौका पाकर कार में रखा बैग निकाल लिया।
विज्ञापन

सीएनजी भरवाने के बाद अनिल कुमार वापस कार में बैठे तो सीट के नीचे रखा बैग गायब मिला। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब 25 लाख रुपये रखे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें