फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां-बेटे पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में रंजिश के चलते एक महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित फरजाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सैफ अली उर्फ भोला, हसरत, सरवर और जुनैद उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर और उनके बेटे आकिल पर हमला कर दिया। हमले में घायल आकिल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें