फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेत पर जा रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही बच्ची को एक अनियंत्रित कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया। साबौता गांव निवासी सपना ने बताया कि 16 जून को उनकी बेटी मनी घर से निकलकर अपने खेत की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक एक्सयूवी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बच्ची को तत्काल जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें