फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपावली पर बेचने के लिए खरीदे थे पटाखे, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने विस्फोटक पटाखों के जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेमसिंह (42) निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पुलिस टीम गश्त पर थी। चौकी कस्बा क्षेत्र में दुर्गा गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान खास मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति विस्फोटक पटाखे खरीदकर लाया है। वह उन्हें छिपाने के लिए गोलचक्कर के पास मैनलिप्ट कंपनी के कच्चे रास्ते की ओर जाने वाला है। गोलचक्कर के पास पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेमसिंह बताया। भागने की वजह पूछने पर उसने कहा कि वह सूरजपुर कस्बे से पटाखे खरीदकर लाया था और दीपावली पर बेचने के लिए उन्हें छिपाने जा रहा था। पुलिस ने पटाखे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें