ग्रेटर नोएडा। परी चौक के पास स्थित ओमेक्स एनआरआई सिटी मॉल में शनिवार देर रात को शाही दावत रेस्टोरेंट के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से मॉल परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कार्यालय में लगी थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शनिवार रात ओमेक्स मॉल (एनआरआई सिटी मार्केट) स्थित एक दुकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। फायर सर्विस की टीम द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। ब्यूरो