फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या से जुडे़े मामले में किशोर को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

-सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 19वीं मंजिल से गिरने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने हत्या के मामले में किशोर न्याय बोर्ड का जमानत अर्जी खारिज करने का आदेश निरस्त कर दिया। अदालत ने विधि से संघर्षरत किशोर को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। अभियोजन के अनुसार 14 जनवरी 2026 की रात दो युवक और एक महिला के टावर के फ्लैट में ठहरे होने की बात कही गई थी। पंचायतनामे की कार्यवाही के दौरान सामने आया कि युवक के व्यवहार पर आपत्ति को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मनीष नामक युवक 19वीं मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एक टॉवर के फ्लैट में दो युवक और एक महिला मौजूद थे। युवक के व्यवहार पर आपत्ति के बाद विवाद और मारपीट हुई। इसी दौरान मनीष नामक युवक उन्नीसवीं मंजिल से गिरकर मर गया। किशोर न्याय बोर्ड ने 29 सितंबर को किशोर को विधि से संघर्षरत घोषित किया। बोर्ड ने 5 अक्तूबर को उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। अधिवक्ता ने दलील दी कि बाल सुधार गृह में रहने से किशोर के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी और किशोर 26 मई 2026 से बाल सुधार गृह में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें