फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक दिन में 6447 वाहनों के चालान, 2468 बिना हेलमेट पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार को बिना हेलमेट के 2468 वाहन चालक पकड़े गए, जबकि नो पार्किंग में खड़े 573 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान मैनुअल तरीके से 2482 और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से 3965 वाहनों के चालान किए गए। एक दिन में कुल 6447 वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि नौ वाहनों को सीज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 2468 वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नो पार्किंग में खड़े 573 वाहनों, गलत नंबर प्लेट वाले 225, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 309 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 347 चालकों के चालान किए। इसके अलावा हूटर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 21 तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगे 9 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, मॉडल टाउन गोलचक्कर मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें, जिससे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें