ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में फरीदाबाद के एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित वेदांशू फरीदबाद की डबुआ कॉलोनी के रहने वाला है। उनका आरोप है कि मंगलवार रात वो दादरी के नरौली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में आए थे। उसकी लड़पुरा गांव में ससुराल है। ससुराल पक्ष के तीन भाई भूपेंद्र, योगेंद्र और जितेंद्र उसे अपने गांव ले गए। आरोप है कि वहां साजिश के तहत तीनों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में सोने की चेन भी गिर गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।