संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास स्थित एक कंपनी के समीप चाय की दुकान पर गले में चाकू मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया । घायल अवस्था में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्थान के जनपद अलवर के पिलुआ गांव निवासी 32 वर्षीय जुबेर परिवार के साथ रहते हैं। वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास स्थित सेफ एक्सप्रेस कंपनी में गाड़ी चलाने का काम करता है । किसी मामले में तनाव के चलते कंपनी के बाहर चाय की दुकान पर आया और खुद ही अपने गले में चाकू मारा लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर वह उपचाराधीन है। प्रथम जांच में प्रतीत होता है कि वह नशे की हालत में था । मामले की गहनता से जांच की जा रही है।