फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा को ले जाने के आरोप में 2 पर केस दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 09:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अकलपुर गांव में एक छात्रा को अपने साथ ले जाने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अकलपुर गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है। आरोप है कि 28 सितंबर को पुत्री घर से मंदिर के लिए गई थी। मंदिर के बाद जब बेटी घर नहीं लौटी तो तलाश की गई। परिजनों का आरोप है पड़ोसी गांव मियाना निवासी दो युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें