फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जान की परवाह किए बिना फांद रहे डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा । बिना हेलमेट बाइक दौड़ाना हो या तेज गाड़ियो के बीच से डिवाइडर फ़ांदकर जाना हो, नियम तोड़ना शहरवासियों के लिए आम बात बन गई है। कई लोग तेज गाड़ियों के बीच से बिना जान की परवाह करें प्रतिदिन डिवाइडर फ़ांदकर सड़क पार करते नजर आते हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 1 स्थित जगत फ़ार्म मार्केट के सामने रोज बड़ी संख्या में लोग डिवाइडर फांदकर आते-जाते हैं। 10 मीटर के दूरी पर फुटवियर ब्रिज होने के बाद भी लोग डिवाइडर फांदकर जोखिम उठा रहे हैं। हालांकि फुटओवर ब्रिज का शुभारंभ नहीं किया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वहीं पास के गोलचक्कर पर ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं। उसके बाद भी लोग लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें