फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पालिका परिषद की चेयरमैन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 48 हजार रुपये मांगने का मामला आया सामने
विज्ञापन

चेयरमैन ने वीडियो जारी कर लोगों से की अपील, किसी को भी पैसे न भेजें
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर जरूरत बताकर रुपये मांग रहा है। इस संबंध में चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क रहने और किसी के भी खाते में पैसे नहीं भेजने की अपील की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित ने बताया कि बृहस्पतिवार को दादरी के एक सभासद के पास उनके नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने जरूरत बताते हुए 48 हजार रुपये की मांग की। इस पर सभासद ने उनके देवर दिनेश को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके अलावा उनके एक चचेरे भाई के पास भी इसी तरह रुपये मांगने के लिए फोन किया गया।मामले की जानकारी मिलते ही चेयरमैन को व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का शक हुआ। उन्होंने तत्काल दादरी पुलिस को इसकी सूचना दी और लिखित शिकायत भी भेजी। इसके बाद भी कई लोगों के पास उनके नाम से रुपये मांगने के लिए फोन आते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें