फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर धमकी देने के आरोपी जतिन को अदालत ने जमानत दे दी। थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज है। पीड़िता का आरोप था कि मेडिकल स्टोर चलाने वाले जतिन ने छह महीने तक उससे संबंध बनाए और शादी का वादा किया, लेकिन अब शादी से मुकर रहा है। आरोपी के अधिवक्ता दलील दी वह निर्दोष है और उसने शादी का कोई आश्वासन नहीं दिया। पीड़िता पक्ष पांच लाख रुपये नकद मांग रहा था। इनकार पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई थी। एफआईआर में घटना की तारीख और समय का उल्लेख नहीं है। कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है और पीड़िता बालिग है।
विज्ञापन

वहीं अभियोजन ने कहा कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाए और शादी की बात पर पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात की दवा खिलाई और बाद में शादी से इनकार कर दिया। अदालत ने केस डायरी में संकलित साक्ष्य देखकर कहा कि इस स्तर पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता कि संबंध का एकमात्र आधार शादी का वादा था। मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत का आधार पर्याप्त माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें