फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा जोन में एक महीने में 286 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा जोन में एक महीने में 286 आरोपी गिरफ्तार, तीन मुठभेड़- सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 61 आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट के नोएडा जोन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। डीसीपी प्रीति यादव के कार्यकाल के पहले महीने में पुलिस ने 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन मुठभेड़ हुईं और चार बदमाश पकड़े गए। दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए और एक मुठभेड़ में मारा गया। मारा गया बदमाश मुजफ्फरनगर का 50 हजार रुपये का इनामी अमन त्यागी उर्फ अक्षय उर्फ माया त्यागी था। प्रीति यादव ने 29 अक्तूबर को नोएडा डीसीपी का कार्यभार संभाला था। गिरफ्तारी के मामले में सेक्टर-24 थाना पुलिस सबसे आगे रही। यहां 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने 59 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार शराब तस्करी में 89 आरोपी पकड़े गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत 24 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

अन्य गिरफ्तारियां और बरामदगी : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। जुआ खेलने के आरोप में 27 बदमाश पकड़े गए। वाहन चोरी के मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए। मोबाइल और चेन झपटमारी के मामले में पांच बदमाश पकड़े गए। अन्य अपराधों में 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने इस अवधि में करीब 10 गिरोह का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें