फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में टपकता था पानी, नाराज होकर महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाना बनाने से मना करने पर पति से हो गया था विवाद, 10 साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन


यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव थोरा में घर में पानी टपकने से नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो महिला के मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहोशी की हालत में अपने कमरे में पड़ी थी। जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव थोरा निवासी पिंकी देवी (28) का विवाह 10 साल पहले जौनी से हुआ था। दोनों की दो संतानें भी हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिंकी घर की छत टपकने से नाराज चल रही थी। क्योंकि बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता था और परिवार के लोगों को परेशान होना पड़ता था। बुधवार को परिवार के लोग बाहर गए थे और शाम को फिर छत टपकने लगी। जिसके बाद उसने अपने पति से बाहर से खाना लाने की बात कही और घर में खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद नाराज पिंकी ने घर में रखा सल्फास खा लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें