नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी के एक फ्लैट से लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर घरेलू सहायिका के फरार होने का मामला सामने आया है। मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले केशभान पांडे सेक्टर 134 स्थित क्लासिक सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। केशभान ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने अपनी सोने की ज्वेलरी की पोटली कपड़े में लपेटकर बेडरूम में लगी लोहे की सेफ में रखी थी। उन्होंने आखिरी बार पांच जनवरी 2026 को गहने देखे थे। 22 फरवरी को जब उन्होंने सेफ खोली तो गहनों की पोटली गायब मिली। चोरी हुए गहनों में एक सोने का हार, पांच जोड़ी कंगन, पांच जोड़ी झुमकी, पांच अंगूठियां और तीन जोड़ी अन्य आभूषण शामिल हैं। उन्होंने फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी पूजा पर शक जताया गया है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो