दनकौर। कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शहजाद के कब्जे से करीब 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी कासना में रहकर अवैध रूप से गांजे की सप्लाई करता था और दनकौर क्षेत्र में माल पहुंचाने के लिए आ रहा था। जिसको पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। संवाद