ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। लोकदल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह के सामाजिक, राजनीतिक एवं किसान हितैषी कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर महेश आर्य, अजीत सिंह दौला, मनवीर भाटी, अनीता चौधरी, प्रियंका अत्रि, हरवीर सिंह तालान, निशांत भाटी युवा जिला अध्यक्ष, रूबी जादौन, रिजवाना मेवाती, हरिओम भाटी, विशाल नागर, अमित तोमर, मनोज चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।