फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवारा कुत्तों से परेशान है निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 ए में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं। इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मावी ने बताया कि कुत्तों के झुंड सड़कों, पार्कों और रिहायशी इलाकों में खुलेआम घूमते हैं। कई बार लोगों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय उनके भौंकने और आक्रामक व्यवहार से पूरे इलाके में डर का माहौल बन जाता है।आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें