नोएडा। बरौला के बुध बाजार में दुकान लगाने वाले शख्स के भाई के साथ एक अन्य दुकानदार ने मारपीट कर दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर नौ निवासी रघुवीर साह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह बुध बाजार में घरेलू सामान बेचने की दुकान लगाता है। कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के बगल में दुकान लगाने के लिए विपिन कुमार नाम का व्यक्ति गाली गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता के भाई पंकज ने जब विपिन को गाली देने से रोका तो उसने लोहे की रॉड से उसपर वार कर दिया। रघुवीर के भांजे आकाश के साथ भी विपिन ने मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पंकज के नाक में फ्रैक्चर हुआ है। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो