ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के पास प्रतीक सोसाइटी में बुधवार को निषाद पार्टी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी शहीद धन सिंह कोतवाल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी वीरेंद्र डाढ़ा, भारतीय गुर्जर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश लोहिया व पार्षद राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर ने सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का संचालन निषाद पार्टी के जिला संगठन अध्यक्ष योगेंद्र विकल्प और भारतीय गुर्जर परिषद के जिलाध्यक्ष अजय नागर ने किया।