फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर महिला व परिजनों पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। थाना क्षेत्र के मठेपुर गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिला, उसके पति और देवर पर फरसे व लाठियों से हमला कर दिया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित मुनफैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे उसकी पत्नी रजीना घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू से उड़ने वाली धूल पड़ोसी सब्बीर के घर में रखे चारे में चली गई। इसी बात को लेकर सब्बीर के परिवार की महिलाओं ने रजीना के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उस समय मुनफैद ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार, करीब दो घंटे बाद सुबह 11 बजे सब्बीर, मोइन, नौशाद, जमशीदा, मनीषा और मोटा एक राय होकर लाठी, डंडा, सरिया और फरसा लेकर मुनफैद के घर में घुस आए। जान बचाने के लिए रजीना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने खिड़की तोड़ दी। आरोप है कि मोइन ने फरसे से रजीना पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाव में आए मुनफैद और उसके भाइयों साहिब व साहिद पर भी हमला किया गया। साहिब के सिर पर फरसे से वार होने से उसे गहरी चोट आई है। पीड़ित ने 1.20 लाख रुपये लूटने का आरोप भी लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा झूठा पाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें