माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी रमेश कुमार उर्फ देबू को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि 15 वर्ष से कम आयु की नाबालिग की सहमति को भय या अनुचित प्रभाव से मुक्त सहमति नहीं माना जा सकता।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था।। मामले की रिपोर्ट 2 जनवरी 2026 को को एक्सप्रेस-वे थाने में दर्ज की गई थी। उसी दिन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। घटना के वक्त पीड़िता की आयु करीब 14 वर्ष की थी। पीड़िता ने स्वयं बताया कि 25 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे राजस्थान ले गया। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़िता आरोपी के कब्जे से नहीं मिली थी। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म का आरोप अपराध सिद्ध नहीं हुआ है। वहीं अभियोजन ने कहा कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर दूरदराज के स्थान पर ले जाना और उसके साथ यौन अपराध करना एक जघन्य अपराध है। कोर्ट ने कहा कि 15 वर्ष से कम आयु की नाबालिग की सहमति को कानून की नजर में वैध सहमति नहीं माना जा सकता, चाहे पीड़िता ने स्वयं जबरदस्ती से इनकार ही क्यों न किया हो। न्यायालय ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त किए बिना जमानत अर्जी को अस्वीकार कर दिया।