दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवा रहे वैगन आर कार से 25 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में अनिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। अनिल कुमार खुर्जा से अपनी वैगनआर कार को लेकर दादरी की तरफ जा रहे थे । कार में 25 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी । बृहस्पतिवार को दोपहर के समय कार में सीएनजी डलवाने के लिए श्री रामचंद्र एंड संस पेट्रोल पंप पर रुक गए और कार से उतरकर सीएनजी डलवाने लगे। इसी दौरान कार में रखा 25 लाख का बैग चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है ।