ग्रेटर नोएडा। नलगढ़ा गांव में खेत से गुजर रहे बुजुर्ग से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। नलगढ़ा निवासी 65 वर्षीय श्रीनिवास ने शिकायत दी थी कि 18 अगस्त 2026 को वह अपने खेत से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहले से खड़े गांव के करम सिंह उर्फ बाबू पुत्र निर्मल सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शुरुआत में इस शिकायत पर पुलिस ने गैर-संज्ञेय अपराध (एनसीआर) दर्ज की थी। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो