फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेलीग्राम-व्हाट्सएप बना ठगी का अड्डा, चार लोगों से 90 लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश का लालच समेत अन्य तरीके से चार लोगों से 90 लाख से अधिक की ठगी
विज्ञापन

- व्हाट्स एप-टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश का झांसा, एक मामले में रकम लौटाने के नाम पर धमकी देने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने निवेश पर मुनाफा देने समेत अन्य तरीके से चार लोगों से 90 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों ने तीन मामलों में व्हाट्स एप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए शेयर ट्रेडिंग और निवेश का लालच दिया, जबकि एक मामले में 14.47 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच कर रही है।
नोएडा निवासी एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उन्हें व्हाट्स एप के माध्यम से आईआईएफएल वेल्थ एप्रिसिएशन क्लब नाम के ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में आईपीओ और प्री-आईपीओ शेयरों में निवेश कर अच्छा मुनाफा मिलने का दावा किया गया। इसके बाद उन्हें एआई आधारित एप के जरिये निवेश करने के लिए कहा गया। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने आठ हजार प्री-आईपीओ शेयरों के लिए छह लाख रुपये लगाए। बाद में खाते में अधिक शेयर दिखाकर उनसे 18 लाख रुपये और जमा करा लिए गए और उसके बाद आरोपियों ने संपर्क खत्म कर लिया।
विज्ञापन


टेलीग्राम के ग्रुप से जोड़कर
की ठगी : वहीं ग्रेटर नोएडा निवासी एक शख्स को उनकी अनुमति के बिना टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग से भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए गए। इसके बाद उन्होंने वर्षा कैपिटल ऐप पर पंजीकरण कराया। शिकायत के अनुसार जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान उन्होंने अलग-अलग खातों में कुल 61 लाख 88 हजार 100 रुपये जमा किए। रकम निकालने के लिए आवेदन करने पर उनसे 12 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करने को कहा गया। शक होने पर उन्होंने और रकम नहीं दी तो एप अकाउंट लॉक कर दिया गया और संपर्क भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह एक महिला से निवेश के नाम पर 8.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। एक अन्य मामले में सेक्टर-22 निवासी ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि 14 लाख 47 हजार 500 रुपये की रकम नई दिल्ली स्थित एसके स्टील ट्रेडर के खाते में स्थानांतरित की गई। इसके बाद रकम को लेकर विवाद हुआ। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- अनजान व्हाट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप में मिले निवेश प्रस्ताव पर भरोसा न करें।
- शेयर, आईपीओ या ट्रेडिंग में गारंटीड और बहुत ज्यादा मुनाफे के दावे से सावधान रहें।
- किसी अनजान लिंक से एप डाउनलोड कर उसमें रकम जमा न करें।
- रकम निकालने के लिए अतिरिक्त टैक्स, शुल्क या प्रतिशत जमा करने को कहा जाए तो पहले जांच करें।
- निवेश से पहले कंपनी, ऐप और बैंक खाते की स्वतंत्र रूप से जांच करें।
- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना देकर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें