फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, 15 मई से हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही एक साल से उनका पीएफ जमा नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज होकर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी और सीएमएस से वेतन दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 15 मई से हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस संबंध सीएमएस डॉ. अजय राणा की ओर से सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑन इनेबल सर्विस कंपनी में कई सफाई कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी द्वारा उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिला अस्पताल प्रशासन को भी दी गई है, इसके बाद भी पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आरोप है कि एक साल से ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया गया है। इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी और सीएमएस को ज्ञापन दिया गया है। अगर 10 मई तक यह मांगे पूरी नहीं की गईं तो सभी सफाई कर्मचारी 15 मई से काम छोड़कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें