नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में बाजार गई महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना के वक्त महिला अपने पति के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सर्फाबाद गांव निवासी राणा प्रताप सोमवार को अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। वहां पर उनकी पत्नी की सोने की चेन किसी चोर ने चोरी कर ली। उन्होंने चेन को आसपास ढूंढा, लेकिन चेन नहीं मिली। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।