ग्रेटर नोएडा। गांव सुनपुरा में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर दी। ईकोटक-3 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। नई दिल्ली निवासी कमलेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव सुनपुरा में में 213 गज का प्लॉट खरीदा है। इस जमीन में से 53 गज रेनु सिंह पत्नी शिवनाथ सिंह के नाम है। जबकि 160 गज जमीन उनके नाम पर है। 10 फरवरी को जब वह अपने प्लॉट पर पहुंचे तो वहां मौजूद आशिक अली और दीपेंद्र सिंह उर्फ हर्ष ने उनसे अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। दोनों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो