फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्टरी कर्मचारी से चार युवकों ने की मारपीट

सार

नोएडा के सेक्टर 123 उन्नति विहार में एक फैक्ट्री कर्मचारी सुमित और उसके दोस्त गोलू के साथ चार लोगों ने मारपीट की। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। एक फैक्ट्ररी कर्मचारी व उसके दोस्त के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर 123 उन्नति विहार में रहने वाले सुमित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे कार्यालय से घर आ रहे थे। घर के पास गौरव, कुलदीप, प्रदीप, दीपक मिले। इस दौरान बगैर किसी बात के गौरव सुमित से अभद्रता करने लगा। इसके बाद गौरव ने हाथापाई शुरू कर दी। तभी मारपीट होता देख सुमित का दोस्त गोलू आ गया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर सुमित व गोलू की पिटाई कर दी। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि इस मामले में गौरव, कुलदीप, प्रदीप, दीपक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें