फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लियो काउंटी में मेंटेनेंस शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-122 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में बढ़े मेंटेनेंस शुल्क को लेकर सोमवार शाम निवासियों ने फिर प्रदर्शन किया। क्लब के सामने बड़ी संख्या में निवासी एकत्र हुए और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। निवासियों का आरोप है कि पहले 3.15 रुपये प्रति वर्ग फीट मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर पांच रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। इसके अलावा क्लब के लिए अलग से शुल्क लिया जा रहा है। उनका कहना है कि शुल्क बढ़ाने से पहले पर्याप्त बैठक और चर्चा नहीं की गई। इससे पहले पिछले सोमवार को भी निवासियों ने प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस बीच कुछ निवासी बिल्डर के समर्थन में भी सामने आए थे। वहीं, काउंटी ग्रुप का कहना है कि सीएएम में बढ़ोतरी अचानक नहीं की गई। बिल्डर तुषार गोयल के अनुसार, वित्तीय दस्तावेज, ऑडिटेड बैलेंस शीट और खर्चों का विवरण साझा करने के बाद कई दौर की बैठकें हुईं। 14 अगस्त को ओपन फाइनेंस डे भी आयोजित किया गया था। ग्रुप ने बताया कि बढ़ी लेबर कॉस्ट, न्यूनतम वेतन, एएमसी, मरम्मत और अन्य खर्चों के कारण सीएएम बढ़ाया गया है। लंबे समय तक बढ़ी लागत बिल्डर ने स्वयं वहन की। इसके साथ ही इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग एओए चाहते हैं, पर असल में सोसाइटी में रहने वाले 99 प्रतिशत लोग एओए नहीं चाहते हैं। यह विरोध प्रदर्शन केवल बिल्डर पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें