फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेनदेन के विवाद में प्लंबर पर हमला, प्रॉपर्टी डीलर समेत चार पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के पर्थला खंजरपुर गांव में रकम लेनदेन के विवाद में एक प्लंबर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पर्थला खंजरपुर पुश्ता रोड स्थित कृष्णाकुंज निवासी सुमित नारायण प्लंबर हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह पड़ोस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरजीत यादव के साथ भी काम करते हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 21 मई की दोपहर करीब 12 बजे हरजीत ने उन्हें फोन कर जरूरी बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि सुमित जब खोड़ा से अपना काम छोड़कर दोपहर ढाई बजे हरजीत के घर पहुंचे, तो वहां हरजीत, उसका मामा और उसके दो लड़के मौजूद थे। चारों ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सुमित के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें