फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीमार बुजुर्ग को लेकर 15 मिनट लिफ्ट में खड़ा रहा परिवार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित गौड़ सिटी एक के 7वें एवेंयू सोसाइटी में खराब पडी लिफ्ट के अंदर मरीज क
विज्ञापन
- गौड़ सिटी वन की 7 एवेन्यू सोसाइटी की घटना, निवासियों ने रखरखाव व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 की 7 एवेन्यू सोसाइटी में रविवार को लिफ्ट खराब होने से एक परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। डी टावर निवासी शख्स अपने बीमार बुजुर्ग पिता को स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल जा रहे थे। लिफ्ट अचानक बंद हो गई। करीब 15 मिनट तक वह स्ट्रेचर सहित लिफ्ट में खड़े रहे। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद मेंटेनेंस टीम देर से पहुंची। जिसके बाद लिफ्ट को चालू किया गया। इस दौरान परिवार को चिंता और असुविधा झेलनी पड़ी। पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद सोसाइटीवासियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे के करीब बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच लेकिन लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। लिफ्ट की लाइट और बटन काम कर रहे थे मगर वह नीचे नहीं जा रही थी। लिफ्ट बंद भी नहीं हो रही थी। निवासियों ने बताया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। उन्होंने सोसाइटी प्रबंधन से लिफ्टों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। निवासियों ने कहा कि यह घटना न केवल लिफ्ट सुरक्षा पर सवाल उठाती है बल्कि सोसाइटी प्रबंधन की मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें