दनकौर। चीती गांव में एक महिला के घर से लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई हैं। गांव निवासी अमिता ने कहा है कि सोमवार रात चोर घर में घुस आया और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के गहने चोरी कर ले गया। मंगलवार सुबह जब उन्होंने सामान चेक किया तो चोरी का पता चला। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद