फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक अवैध तमंचा और दो चाकू बरामद हुए हैं। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सोमवार रात सेक्टर-11 से सलीम खान (37) को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने रविवार रात बहलोलपुर अंडरपास के पास से सागर कुमार (25) को गिरफ्तार किया। सागर के पास से अवैध चाकू मिला, उसने डराने-धमकाने के लिए रखने की बात कही। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सोमवार रात सेक्टर-71 अंडरपास के पास से सोनू उर्फ सोनम (22) को पकड़ा। सोनू की जेब से भी अवैध चाकू बरामद हुआ, उसने अपनी सुरक्षा के लिए रखने की बात बताई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें