फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार में टक्कर के बाद वाहन को डंडे से किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा मेट्रो स्टेशन के समीप सर्विस रोड पर साइड न देने का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने डंडे से हमला कर एक युवक की कार क्षतिग्रस्त कर दी। कैमराला चक्रसेनपुर गांव के सोनू भाटी का आरोप है कि वह बुधवार शाम 4 बजे अपनी कार से ग्रेटर नोएडा आए थे। अल्फा कामर्शियल गोलचक्कर पर यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोका था। इसी दौरान पीछे से एक युवक कार लेकर आया और साइड न देने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित युवक की बातों को अनसुना कर आगे बढ़ गए। आरोप है कि कुछ दूर जाते ही आरोपियों ने कार से टक्कर मारने की कोशिश की। पीछा कर मेट्रो स्टेशन के समीप रोक लिया। फिर अपनी कार से डंडा निकालकर कार के बोनट पर वार करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि कार में टक्कर को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पैसे व चैन छीनने के आरोप निराधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें