फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेजर ट्रीटमेंट में लापरवाही पर क्लीनिक को चुकाना होगा 1.54 लाख रुपये हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग
लेजर ट्रीटमेंट में लापरवाही पर क्लीनिक को चुकाना होगा 1.54 लाख रुपये हर्जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिला उपभोक्ता आयोग ने बर्कोविट्स हेयर एंड स्किन क्लीनिक को सेवा में कमी का दोषी ठहराया है। यह मामला लेजर हेयर रिमूवल उपचार के दौरान लापरवाही बरतने से संबंधित है। आयोग ने क्लीनिक को शिकायतकर्ता कोमल रेडू को कुल 1.54 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।क्लीनिक को उपचार के लिए वसूले गए 99 हजार रुपये वापस करने होंगे। इस पर छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज भी देना होगा। मानसिक पीड़ा के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा देने का निर्देश है। साथ ही पांच हजार रुपये वाद व्यय भी देने होंगे।
विज्ञापन

नोएडा निवासी कोमल रेडू ने वर्ष 2013 में आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने वर्ष 2011 में पीठ और पैरों के अनचाहे बाल हटवाने के लिए 99 हजार रुपये जमा किए थे। 22 मई 2011 को लेजर उपचार के दौरान कोमल रेडू को तेज जलन और दर्द महसूस हुआ। शिकायत के बावजूद तकनीशियन ने उपचार जारी रखा। इससे उनकी पीठ और पैरों पर जलने के निशान और फफोले पड़ गए। क्लीनिक ने अपने बचाव में आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि शिकायतकर्ता को उपचार के संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई थी और उनकी लिखित सहमति भी ली गई थी। आयोग ने सुनवाई के दौरान पाया कि क्लीनिक यह साबित करने में विफल रहा कि लेजर उपचार के समय कोई योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहकर प्रक्रिया की निगरानी कर रहा था। क्लीनिक प्रबंधन ने चोट लगने के बाद उचित चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध नहीं कराया। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि उपचार के जोखिमों की जानकारी देना चिकित्सकीय लापरवाही की छूट नहीं देता।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें