बरदह। दीदारगंज थाना क्षेत्र के ठेकमा में शुक्रवार को एक जमीन के विवाद में कानूनगो सत्येंद्र सिंह से हाथापाई हो गई।
जानकारी मुताबिक, विवादित जमीन प्रकरण में वकील प्रशांत ने राजस्व विभाग से जुड़े कागजात का वेरिफिकेशन कराने की मांग की, लेकिन कानूनगो ने दस्तावेजों में कमी और अनियमितता पाए जाने पर वेरिफिकेशन से इन्कार कर दिया। बताया गया कि इसी बात को लेकर वकील प्रशांत भड़क उठे और कानूनगो सत्येंद्र सिंह के साथ हाथापाई कर दी। पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने तत्काल उपजिलाधिकारी एसडीएम दिव्या सिकरवार से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहा है। दोषियों के खिलाफ अनियमितता और मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद