नोएडा। नोएडा डायबिटिक फोरम की ओर से रविवार को मेगा हेल्थ मेले का आयोजन किया जाएगा। जुनून चैरिटेबल सोसाइटी और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के सहयोग से यह मेला सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लगेगा। मेले में ब्लड शुगर, एचबीए1सी, लंग फंक्शन टेस्ट, न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी, फाइब्रोस्कैन (लिवर की जांच), लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिड की जांच की जाएगी। इस दौरान डॉक्टर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी देंगे। यह जानकारी फोरम के अध्यक्ष डॉ. जीसी वैष्णव ने दी। ब्यूरो