फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इको विलेज-1 में मेंटेनेंस चार्ज 25% बढ़ने से विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुनियादी सुविधाएं ठप होने के बावजूद बढ़ा आर्थिक बोझ, निवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज में करीब 25% की बढ़ोतरी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन के फैसले से नाराज निवासियों ने अब आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में बुनियादी सुविधाएं तक पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद प्रबंधन लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। मेंटेनेंस बढ़ाए जाने की जानकारी होने पर निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने दो-तीन दिनों में हरसंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया है। निवासी संजय शर्मा ने कहा कि वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन को एपेक्स कोर्ट कमेटी के निर्देशों का पालन करना चाहिए। निवासियों ने प्रबंधन के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीज़ार सोसाइटी में एओए को हैंडओवर नहीं देने के लिए एपेक्स कोर्ट कमेटी की अनुमति नहीं होने का तर्क दिया जाता है, जबकि इको विलेज एक में उसी कमेटी के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन धरना
निवासियों ने साफ कर दिया है कि कैम वृद्धि वापस लेने, वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने और एओए गठन तक एकतरफा फैसलों पर रोक लगाने की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। 7,000 परिवारों की आर्थिक सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर सुविधाओं के सवाल पर अब समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें