यमुनानगर। जिला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कबाड़ी को चोरी का बिजली तार खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया। उससे चोरी का तार बरामद हो गया। उसे कोर्ट ने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने थाना छछरौली में 29 अगस्त को शिकायत दी थी कि क्षेत्र में लगे बिजली मीटरों, ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी किए गए हैं। चोरी के आरोप में गांव बलौली निवासी जसबीर कुमार व नरेंद्र कुमार उर्फ काका को पकड़ा था। दोनों ने बताया कि चोरी का माला कबाड़ी आकाश नंदा को बेचे हैं। इस पर जगाधरी के शंकर नगर निवासी आकाश को गिरफ्तार किया, जो हालही में छछरौली के पीर गायब मोहल्ला रह रहा था। संवाद