माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शहर के स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अधिकतर स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। बड़ी संख्या में छात्रों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक आए हैं। बड़ी संख्या में स्पेनिश, जर्मन, संस्कृत, फ्रेंच भाषा में 100 अंक आए हैं। डीपीएस में 51 छात्रों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक आए हैं। महर्षि विद्या मंदिर में भी बड़ी संख्या में छात्रों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक आए हैं।
कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यालय के टॉपर, विहान आनंद, ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता, दृढ़ परिश्रम और सीखने के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। शिव नाडर स्कूल गौरांश कौल और रीत नरूला के 99 प्रतिशत अंक आए हैं। रेयान इंटरनेशनल स्कूल की नुजहत फातिमा के 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। खेतान स्कूल की अराध्या शर्मा ने 99,4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल की गायत्री ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सेक्टर-30 स्थित डीपीएस के तनवी के 99.4 प्रतिशत अंक आए हैं। सफायर इंटरनेशनल स्कूल के अविशी झा के 99 प्रतिशत अंक आए हैं। नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के देव शर्मा ने 97.40 फीसदी प्राप्त किए हैं। विश्वभारती भारती पब्लिक स्कूल की रिया सिंह के 95 प्रतिशत अंक आए हैं। यह डिप्टी कमांडेंट 47 बटालियन पीएसी गाजियाबाद बीएस वीर की बेटी है।
पंचशील स्कूल का 98.51 प्रतिशत रहा रिजल्ट
नोएडा प्राधिकरण की ओर से संचालित सेक्टर 91 में स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा परिणाम 98.51 प्रतिशत रहा है। छात्र प्रियांशु ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान विषय में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किए। छात्र रितिक रोशन ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और रोहित कुमार 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने सभी सफल छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके माता-पिता व शिक्षकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं, महामाया बालिका इंटर कॉलेज का रिजल्ट का 98.74 रहा।