फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: नोएडा में तेज रफ्तार जगुआर ने मारी स्कूटी को टक्कर, दर्दनाक हादसे में युवती की मौत

Tue, 06 Dec 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में तेज रफ्तार जगुआर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। रविवार सुबह सेक्टर-96 में यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त जगुआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-96 में तेज रफ्तार जगुआर कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती दीपिका त्रिपाठी (24) की मौत हो गई। हादसा रविवार को उस वक्त हुआ जब युवती दफ्तर जा रही थी। पुलिस ने कार जब्त कर फरीदाबाद निवासी आरोपी चालक को सैमुअल एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया है। सैमुअल बहुराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर है।
विज्ञापन


सेक्टर-143 के सरस्वती एंक्लेव निवासी दीपिका सेक्टर-96 स्थित सुपरटेक बिल्डिंग में मेसर्स राजनंदनी स्टेट प्राइवेट लिमिटेड में रिसेप्शनिस्ट थी। रविवार को वह स्कूटी से कार्यालय जा रही थी। सुपरटेक ई-स्क्वायर बिल्डिंग के पास गलत दिशा से आ रही जगुआर कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपिका को सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त युवती ने हेलमेट पहन रखा था। बताया जाता है कि सैमुअल दोस्तों के साथ जगुआर व अन्य कारों की रेस लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि किसी तरह की रेस नहीं हो रही थी। सैमुअल एक मॉल से कॉफी पीकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें