एलिवेटेड रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
नोएडा। एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन के सामने वैगनआर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम को हुई। हादसे में जान गंवाने वाले स्कूटी सवार की देर रात तक शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस स्कूटी के नंबर के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। हादसे के वक्त उसने हेलमेट पहना हुआ था। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार शाम को सेक्टर-60 से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले रास्ते पर इस्कॉन मंदिर के सामने हुई टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा। वहीं वैगनआर भी पलट गई। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं वैगनआर सवार को हल्की चोट लगी है। ब्यूरो