नोएडा। सेक्टर-122 निवासी अजय शर्मा ने बेटे आदित्य के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आदित्य स्कूटी से अपने घर जा रहा था, तभी शौर्य बैंक्वेट हॉल के पास एक अन्य स्कूटी चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जब उसके बेटे ने विरोध किया तो स्कूटी सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान में जुटी है। ब्यूरो