दादरी (संवाद)। शेफाली पब्लिक स्कूल में स्पेस क्विज और आर्ट इन स्पेस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता इसरो इन स्पेस व एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराई गई। नमस्कार फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सौम्या वत्सल मिश्र ने कहा कि वैज्ञानिक सोच और अनुशासित शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों से मेहनत समर्पण और निरंतर प्रयास को अपनाने के लिए सफलता का मंत्र दिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा, नवीन शर्मा, प्रबंध निदेशक विनोद गोयल, मनीष गर्ग, प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह, इति सक्सेना, रविंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे।