फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध पटाखे बेचने वाले अलग अलग तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध पटाखे बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेंट्रल जोन की एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि कमिश्नरेट पुलिस अवैध पटाखे बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान कोतवाली फेज टू पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर 81 पाकेट सात से अरूण कुमार तिवारी को दबोचा। उसके पास से 23 प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए। उधर, फेज दो थाना पुलिस ने नगला चरण दस गांव से तरैची गांव के राजू सिंह को अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए पकड़ा। उससे भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। वहीं फेज दो थाना पुलिस ने मक्की मस्जिद के पास से पटाखे बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान भंगेल गांव के रिकंल गोला के रूप में हुई। उससे 12 प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें