यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईआईएमएस) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आईसीयू इमरजेंसी और बाल चिकित्सा में प्रिसिजन गाइडेड एंटीमाइक्रोबियल उपयोग विषय पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान एंटीबायोटिक के सही उपयोग पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि चांसलर डॉ. विक्रम सिंह ने एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों के उपयोग से बचने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. उमा भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि डॉ. इकबाल कौर, डॉ. बीएल शेरवाल आदि मौजूद रहे।