फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-53 स्थित वीनस पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों को रचनात्मक और व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित किया? हिमांशु, गौरव, नमन, जानवी, आंशिका और आकांक्षा के मॉडल उत्कृष्ट रहे। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना की।